ग्रेटर नोएडा

लाल किला का शैक्षणिक भ्रमण – ऐतिहासिक विरासत से सीखने की ओर एक कदम

ग्रेटर नोएडा:जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा के कक्षा 9 वीं एवं 10 वीं के विद्यार्थियों ने एक शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत भारत की ऐतिहासिक धरोहर लाल किले का अवलोकन किया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को इतिहास के गौरवशाली पन्नों से जोड़ना, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की समझ को गहराना एवं स्थानीय विरासत के प्रति सम्मान जागृत करना था।

लाल किले की विशाल प्राचीन मुग़ल वास्तुकला की भव्यता और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी घटनाओं ने छात्रों को इतिहास को जीवंत रूप में अनुभव करने का अवसर प्रदान किया। विद्यार्थियों ने दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, संग्रहालय और स्वतंत्रता संग्राम स्मारक को नज़दीक से देखा और मार्गदर्शक द्वारा दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक सुना।

इस भ्रमण के दौरान छात्रों ने इतिहास से जुड़े प्रश्न पूछे और शिक्षकों से संवाद किया, जिससे उनकी जिज्ञासा और सीखने की इच्छा और भी प्रबल हुई। भ्रमण का उद्देश्य केवल ऐतिहासिक तथ्यों को जानना नहीं था, बल्कि राष्ट्रीय चेतना, सांस्कृतिक समझ और समूह में कार्य करने की भावना को विकसित करना भी था।

विद्यालय की प्रधानाचार्या ‘ रेनू सहगल’ने बताया कि “ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तक से बाहर जाकर अनुभवात्मक शिक्षा प्राप्त करने का अवसर देते हैं। इससे बच्चों में सोचने, समझने और प्रश्न पूछने की प्रवृत्ति को बल मिलता है।”

यह शैक्षणिक भ्रमण छात्रों के लिए न केवल मनोरंजक रहा, बल्कि ज्ञानवर्धक भी सिद्ध हुआ। छात्रों ने लौटते समय इस अनुभव को लंबे समय तक याद रखने योग्य बताया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!