ग्रेटर नोएडा

किसान एकता संघ ने अलावर्दीपुर डूब क्षेत्र में NPCL के खिलाफ की बैठक

ग्रेटर नोएडा :आज किसान एकता संघ संगठन की बैठक डूब क्षेत्र में अलावर्दीपुर में आर – एन ग्लोबल स्कूल में हुई।जिसकी अध्यक्षता बहन मीना जी ने व संचालन जिला अध्यक्ष पप्पे नागर ने किया । बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान जी ने बताया कि जिले में NPCL बिजली कंपनी की गुंडागर्दी से लोग त्रस्त हैं पिछले साल 22 सितंबर 2024 को NPCL के दफ्तर पर किसान एकता संघ ने हजारों लोगों के साथ धरना दिया था पुलिस प्रशासन ने NPCL के उच्च अधिकारियों के साथ धरने पर पहुंचकर किसानों की मांगों पर सहमति जताई और उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया था मगर एक साल बीत जाने के बाद भी NPCL के अधिकारियों ने डूब क्षेत्र में ना ही कनेक्शन दिए हैं और ना ही मीटर लगाए हैं। अधिकारियों के इसी रवैया को देखते हुए डूब क्षेत्र कॉलोनी वासियों ने किसान एकता संघ संगठन के साथ एक बार फिर NPCL के दफ्तर का घेराव बड़ी तादात में करेगी ।

इस मौके पर चौ सोरन प्रधान, श्रीकृष्ण बैंसला, भूपेंद्र नागर, अखिलेश प्रधान, शौकत अली चेची, वनीस प्रधान, पप्पे नागर,जेपी नागर,उम्मेद एडवोकेट, आसिफ प्रधान,सुभाष भाटी,दुर्गेश शर्मा,जाहिद खान ,शब्बीर खान, डॉ इरफान खान, डॉ इमरान खान,भागीरथ कसाना आदि लोग मौजूद रहे,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!