ग्रेटर नोएडा
जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल में मनाया गया अंतराष्ट्रीय विश्व शांति दिवस

ग्रेटर नोएडा: आज जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी ,ग्रेटर नोएडा में अंतराष्ट्रीय विश्व शांति दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ष विश्व शांति दिवस का थीम ‘जातिवाद ख़त्म करें , शान्ति का निर्माण करें’। कक्षा नर्सरी के नन्हे मुन्ने छात्रों ने शांति दिवस पर सराहनीय प्रस्तुति प्रस्तुत की। सफ़ेद रंग की पोशाकों में छात्रों की प्रस्तुति दी और बताया सफ़ेद कबूतर को शान्ति दूत माना जाता है। और
छात्रों ने कविता , शांति दिवस का महत्त्व ,नृत्य गान द्वारा इस दिन को यादगार बना दिया। हमारी प्रधानाचार्य डॉ रेणू सेहगल जी ने कार्यक्र्म की सराहना करते हुए छात्रों को बताया की जीवन का प्रमुख लक्ष्य शांति और ख़ुशी प्राप्त करना है। उन्होंने सभी छात्रों को इस दिन की शुभकामनायें दी और आशीर्वाद दिया।






