बुलन्दशहर

पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी ने खोला नगर पंचायत के खिलाफ मोर्चा 

मांगीं कर्मचारियों, ठेकेदारों एवं कार्य आवंटन अभिलेखों की सूचना 

औरंगाबाद (बुलंदशहर)पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी ने नगर पंचायत औरंगाबाद के खिलाफ आवाज उठाने के साथ साथ अधिशासी अधिकारी से नगर पंचायत के कर्मचारियों, ठेकेदारों और कार्य आवंटन संबंधी जानकारी उपलब्ध कराये जाने की मांग की है।

अधिशासी अधिकारी को दिए गए मांग पत्र में नामित सभासद पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी ने वर्तमान चेयरमैन के कार्यकाल में आउटसोर्स मैनपावर ठेका प्रथा के अंतर्गत नगर पंचायत औरंगाबाद में कार्यरत कर्मचारियों की सूची पद व कार्य अवधि, ठेकेदार का विवरण कर्मचारियों के खाते में ईपीएफ व इ एस आई सी की धनराशि कर्मचारियों को वेतन आदि की जानकारी उपलब्ध कराये जाने की मांग की है

पूर्व चेयरमैन द्वारा मांगी गई जानकारी मिलने पर नगर पंचायत में पूर्व में हुए कर्मचारी घोटाले का पर्दाफाश होने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। विदित हो कि पूर्व अधिशासी अधिकारी सेवा राम राजभर ने नोटिस जारी कर एक ठेकेदार को दस कर्मचारियों की फर्जी नियुक्ति पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने और उन्हें अदा की गई लाखों रुपए की धनराशि को वापस नगर पंचायत में जमा कराए जाने का आदेश दिया था। लेकिन बाद में तमाम घोटाले पर सर्वेसर्वाओं की मिली भगत और शह पर पर्दा डाल दिया गया था। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार ने कहा कि मांगी गई जानकारी उनके कार्यकाल से पहले वर्ष 2025 से संबंधित है। सूचना एवं अभिलेख एकत्र कराये जा रहे हैं नियमानुसार आवेदन कर्ता को उपलब्ध करा दिए जायेंगे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!