दनकौर
श्री द्रोणाचार्य मंदिर में गणेश चतुर्थी महोत्सव का हुआ आयोजन

दनकौर: श्री द्रोणाचार्य मंदिर दनकौर में श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव 2026 का आयोजन धूमधाम से किया गया। सोमवार, 14 सितंबर 2026 को भगवान श्री गणेश जी की विशेष पूजा-अर्चना एवं संध्या आरती का आयोजन किया गया।आयोजन के तहत श्री गणेश जी को विधि-विधान के साथ विराजमान कराया गया।भगवान श्री गणेश जी 11 दिन तक विराजमान रहेंगे।इसके बाद भव्य आरती, पूजन एवं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान रजनीकांत अग्रवाल, प्रबंधक श्री द्रोण गौशाला समिति, दनकौर रहे।
संस्थान की ओर से सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान श्री गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त किया गया।






