ग्रेटर नोएडा

जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ समारोह का भव्य आयोजन

ग्रेटर नोएडा:जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा में आज प्री-नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के विद्यार्थियों एवं उनके दादा-दादी के लिए ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की विषयवस्तु ‘Rooted in Love, Growing with Joy’ रही। मुख्य अतिथि श्रीमती भावना शर्मा रहीं।

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं अतिथि स्वागत से हुआ। प्रधानाचार्या डॉ. रेनू सहगल ने स्वागत संबोधन किया। नन्हे विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, क़व्वाली एवं नाट्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। दादा-दादी के लिए मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में दादा-दादी के स्नेह, अनुभव एवं संस्कारों के महत्त्व को रेखांकित किया।

समारोह ने बच्चों और दादा-दादी के बीच प्रेम, आत्मीयता एवं पीढ़ियों के सुदृढ़ संबंधों को भावपूर्ण अभिव्यक्ति दी। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं जलपान के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!