ग्रेटर नोएडा

इम्पैक्टराइज फाउंडेशन द्वारा सेक्टर 137 में सेवा कर्मियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

नोएडा : इम्पैक्टराइज फाउंडेशन द्वारा सेक्टर 137 स्थित विभिन्न आवासीय सोसाइटियों में कार्यरत घरेलू सहायकों, सुरक्षा कर्मियों, हाउसकीपिंग एवं हॉर्टिकल्चर स्टाफ के लिए एक निःशुल्क रक्त जांच शिविर का आयोजन किया गया। एक्सोटिका फ्रेस्को के बस स्टॉप क्षेत्र में आयोजित इस शिविर में 80 से अधिक सेवा कर्मियों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया।

इस अवसर पर इम्पैक्टराइज फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती कविता कुमार राजेश ने कहा, “जो लोग प्रतिदिन हमारी सोसाइटियों और समुदायों की सेवा करते हैं, वे अक्सर अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता नहीं दे पाते। यह पहल उन्हें बुनियादी स्वास्थ्य जांच उपलब्ध कराने की दिशा में एक छोटा सा प्रयास है।”

फाउंडेशन की महासचिव श्रीमती अंखी दासगुप्ता ने कहा, “हमारे सेवा कर्मी समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। उनके स्वास्थ्य और कल्याण का ध्यान रखना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। शिविर को मिला उत्साहजनक प्रतिसाद बेहद प्रेरणादायक है।”

शिविर के दौरान फाउंडेशन की ट्रस्टी श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव एवं श्रीमती श्रुति गुप्ता उपस्थित रहीं। इस आयोजन को सफल बनाने में एम. एल. अग्रवाल, नीलिमा खन्ना सहित अनेक स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

इम्पैक्टराइज फाउंडेशन ने सभी स्वयंसेवकों, चिकित्सा टीम और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह जनकल्याणकारी पहल सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!