ग्रेटर नोएडा

फ्रेंडशिप डे पर जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

ग्रेटर नोएडा : स्वर्ण नगरी स्थित जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल में कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा फ्रेंडशिप डे के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मित्रता के महत्व पर आधारित प्रेरणादायक भाषण से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य एवं मधुर गीतों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 3 से 12वीं तक के विद्यार्थियों से मित्रता दिवस एवं सच्ची मित्रता से संबंधित रोचक प्रश्न भी पूछे गए, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कक्षा 11वीं एवं 12वीं की समन्वयक ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मित्रता के महत्व पर विशेष प्रेरणादायक विचार साझा किए।

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रेनू सहगल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सच्ची मित्रता का विशेष महत्व है। हमें ऐसे अच्छे मित्र बनाने चाहिए, जो हमें सदैव सही मार्ग पर चलने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।

यह विशेष सभा विद्यार्थियों के लिए आनंद, उत्साह और मित्रता के सुंदर संदेश से भरपूर एक यादगार अवसर रही।

यह विशेष प्रार्थना सभा विद्यार्थियों के लिए आनंद, उत्साह और मित्रता के सुंदर संदेश से भरपूर एक यादगार अवसर रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!