सपा नेता ने लगाई शिक्षा निदेशक से प्राचार्य की पैंशन ना बनाए जाने की गुहार
तीस जून को सेवा निवृत्त होने जा रहे हैं अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी के वर्तमान प्राचार्य

औरंगाबाद( बुलंदशहर)समाजवादी पार्टी के नेता अशोक कुमार तेवतिया ने उच्च शिक्षा निदेशक को शिकायती पत्र भेजकर अवगत कराया है कि अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी के वर्तमान प्राचार्य पूर्व में जैन डिग्री कालेज सहारनपुर में कार्यरत थे। वर्ष 2009 में वे एस एस वी कालेज हापुड़ में बतौर प्राचार्य नियुक्त किए गए थे। वर्ष 2016 में माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश पर उन्होने जैन डिग्री कालेज सहारनपुर में पूर्व पद पर कार्यभार ग्रहण किया था। वर्ष 2021 में उच्च शिक्षा आयोग द्वारा उन्हें अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में प्राचार्य पद पर चयनित किया गया था। वर्ष 2004 में उत्तर प्रदेश में पैशन प्रणाली को समाप्त कर दिया गया था। अतः वर्ष 2021 में प्राचार्य पद पर चयनित होने के चलते प्राचार्य पैंशन पाने के पात्र नहीं हैं। उनकी पैंशन बनाये जाना ना केवल नियमविरुद्ध होगा बल्कि प्रदेश में गलत परंपरा स्थापित करने सरीखा होगा।
शिकायती पत्र की प्रतियां मुख्यमंत्री पोर्टल, वित्त नियंत्रक उच्च शिक्षा प्रयागराज, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी मेरठ तथा प्रशासक/जिलाधिकारी अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी को भी भेजी गई हैं।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






