आस्था

गायत्री दीप यज्ञ कर मनाया अपना जन्मदिन स्वामी परम देव महाराज ने

बुलंदशहर:स्वामी परमदेव महाराज ने बुलंदशहर स्थित वृद्ध आश्रम में पहुंचकर वृद्ध माता-पिताओं के समक्ष गायत्री दीप यज्ञ धर्म सत्संग एवं प्रसाद वितरण कर बहुत ही सादगी से बनाया अपना जन्मदिन समाजसेवी संजय गोयल ने बताया कि बुलंदशहर बालाजी दरबार के महंत स्वामी परमदेव महाराज ने अपना जन्मदिन बहुत ही सादगी और सरलता से मनाया महाराज जी अपने सहयोगी और भक्तों के साथ वृद्ध आश्रम पहुंचे और दीप यज्ञ कर मिठाई , वस्त्र आदि वितरण कर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया

इस शुभ अवसर पर कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष श्योपाल सिंह व्यापारी नेता राजेंद्र अग्रवाल भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह वैश्य समाज उत्तर प्रदेश के जिला महामंत्री संजय गोयल तनुज सनातनी एडवोकेट अमित राणा आदि सम्मानित बंधु व सनातन प्रेमी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट -संजय गोयल  सह संपादक ग्लोबल न्यूज 24×7

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!