ग्रेटर नोएडा

सेवा पखवाड़ा को जनआंदोलन बनाएंगे, भाजपा मंडल की कार्यशाला सम्पन्न

ग्रेटर नोएडा मंडल द्वारा आज “सेवा पखवाड़ा अभियान” को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन मंडल कार्यालय, में संपन्न हुआ।

कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री अर्पित तिवारी जी ने की तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष  अभिषेक शर्मा जी रहे। जिला महामंत्री श्री धर्मेंद्र कोरी जी की गरिमामयी उपस्थिति ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस (17 सितंबर) से महात्मा गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत पार्टी द्वारा स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सेवा, रक्तदान, पौधारोपण, जनजागरूकता जैसे कई सेवा कार्य किए जाएंगे।

मंडल अध्यक्ष श्री अर्पित तिवारी ने कहा कि  “सेवा पखवाड़ा भाजपा के मूल संस्कारों को दर्शाता है — सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित। हमें यह सुनिश्चित करना है कि हर शक्ति केंद्र और हर बूथ तक सेवा का संदेश पहुंचे और आम जनता सीधे लाभान्वित हो।”

जिला अध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा ने कहा “भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक जीवंत संगठन है जो समाज के हर वर्ग तक सकारात्मक परिवर्तन पहुंचाने के लिए संकल्पित है। सेवा पखवाड़ा इस विचारधारा का सशक्त उदाहरण है। हर कार्यकर्ता को इसे व्यक्तिगत अभियान के रूप में लेना होगा।”

सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यक्रमों की विस्तृत योजना त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की रणनीति आगामी एमएलसी (शिक्षक एवं स्नातक) चुनाव की तैयारियाँ रही,

इस कार्यशाला में मंडल के सभी मोर्चों के अध्यक्ष एवं महामंत्री, मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं संयोजक, बूथ अध्यक्षगण तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़ा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया और “हर कार्य सेवा का अवसर है” भावना के साथ अभियान को सफल बनाने का प्रण किया।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!