Blog

अग्रसेन भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में 61 यूनिट रक्त हुआ एकत्र

ग्रेटर नोएडा: श्री महाराजा अग्रसेन वैश्य सेवा समिति, ग्रेटर नोएडा द्वारा स्वर्ण नगरी स्थित अग्रसेन भवन में वर्ल्ड ब्लड डोनर डे के अवसर पर आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 61 बहुमूल्य यूनिट रक्त एकत्र हुआ।

समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंघल ने बताया कि भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा, रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा व रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा के सहयोग से आयोजित शिविर में लोगों ने बढ़चढ कर भाग लिया।

उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी में भी लोगों ने जोश के साथ रक्तदान किया रक्तदान में समिति , परिषद,व दोनों क्लब के सदस्य ने रक्तदान किया। कैम्प में महिलाओं व नौजवानों ने भी रक्तदान किया।

भारत विकास परिषद के अध्यक्ष मुकुल गोयल ने बताया कि गौतमबुद्धनगर चेरीटेबिल ब्लड सेंटर के अनुभवी डाक्टरों की देखरेख में संपन्न हुए शिविर में प्राप्त प्रत्येक यूनिट रक्त से 3 लोगों की रक्त की आवश्यकता पूरी कर उन्हें स्वास्थ्य लाभ दिया जा सकता है।

कैम्प में लक्ष्मण सिंघल, ओमप्रकाश अग्रवाल, मुकुल गोयल , सर्वेश अग्रवाल , अरुण गुप्ता, कपिल गर्ग , विनय गुप्ता , अतुल जिंदल, नितिन बंसल, आशीष गुप्ता , पुष्पेंद्र गोयल , धीरज गर्ग , मयंक गुप्ता , कुमार आदित्य , पवन गोयल , नवीन चिकारा , राहुल गोयल , मयंक गर्ग , संदीप सिंघल , मनोज गोयल , शिवम अग्रवाल , धैर्य बंसल , सहित अनेकों सदस्यों ने रक्तदान किया।

कैम्प में सौरभ बंसल, आलोक गोयल , कपिल गुप्ता, अनिल तायल , सविता शर्मा , पदमा वर्मा , किरन गुप्ता , मनु जिंदल , नवीन जिंदल, विजय अग्रवाल, के के शर्मा, विजय अग्रवाल, अमित गोयल , गिरीश गुप्ता, प्रीति अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!