औद्योगिक भ्रमण: GBU के विद्यार्थियों ने IBM नोएडा का किया शैक्षणिक दौरा

ग्रेटर नोएडा:गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (GBU) के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी (USICT) के बी.टेक डेटा साइंस और साइबर सिक्योरिटी (IBM) के 44 विद्यार्थियों ने सोमवार, 9 मार्च 2026 को IBM कार्यालय, सेक्टर-62, नोएडा का औद्योगिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग के कार्य-परिवेश से परिचित कराना और उभरती तकनीकों के व्यावहारिक पहलुओं की समझ प्रदान करना था।
इस शैक्षणिक दौरे में विद्यार्थियों के साथ संकाय सदस्यों Dr. Raju Pal, Alok Sharma, Dr. Ravi तथा Ayushi Pandey भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत Aman Sakshi द्वारा की गई, जिन्होंने विद्यार्थियों को IBM के इतिहास, उसके विभिन्न तकनीकी क्षेत्रों में योगदान तथा कंपनी की वर्तमान पहलों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज के समय में उद्योग किस प्रकार नई तकनीकों के माध्यम से डिजिटल परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
इसके बाद Generative AI पर एक विशेष तकनीकी सत्र आयोजित किया गया, जिसे Rohit ने संचालित किया। इस सत्र में उन्होंने जेनरेटिव एआई की मूलभूत अवधारणाओं को सरल तरीके से समझाया तथा विभिन्न Generative AI टूल्स पर विद्यार्थियों को हैंड्स-ऑन अनुभव भी कराया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक इस सत्र में भाग लिया और आधुनिक एआई टूल्स के उपयोग के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्ट गाइडेंस से संबंधित चर्चा भी हुई, जिसमें विद्यार्थियों को इंडस्ट्री-ओरिएंटेड प्रोजेक्ट्स और करियर के अवसरों के बारे में मार्गदर्शन दिया गया। अंत में कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और प्रतिभागियों को स्मृति-चिह्न (goodies) प्रदान करने के साथ हुआ।
यह औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सीखने का अनुभव साबित हुआ, जिससे उन्हें अकादमिक ज्ञान के साथ-साथ उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं को समझने का अवसर मिला।






