औरंगाबाद में शीतला माता मंदिर पर श्रृद्धालुओं का लगा तांता
बसौडा पर्व मनाया गया श्रृद्धा भाव से

औरंगाबाद (बुलंदशहर )कस्बे और आसपास के गांव देहात में बसौडा पर्व श्रृद्धा भाव से मनाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपने बाल बच्चों सहित शीतला माता मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर शीतला माता से अपने परिजनों की कुशलता और निरोगी काया की मनौती मांगी। श्रृद्धालुओं ने समीपवर्ती प्राचीन नागेश्वर मंदिर परिसर में भी पूजा अर्चना की

बसौडा पर्व के उपलक्ष्य में सनातनी परंपरा के अनुरूप घरों में सोमवार की सायं पकवान एवं पुए आदि बनाए गए। मंगलवार की सुबह से ही प्राचीन नागेश्वर मंदिर परिसर के समीप शीतला माता मंदिर में पूजा अर्चना करने वाले श्रृद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। बड़ी संख्या में सनातनी लोगों ने अपने बाल बच्चों के साथ मंदिर में शीतला माता के दर्शन कर पूजा अर्चना की। भैरव जिमाये और मंदिर में बच्चों को माता का झाड़ा लगवाया। परंपरागत रूप से बासी भोजन किया और नागेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना कर अपने परिजनों की कुशल कामना की।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल



