बुलन्दशहर

ए आई फार आल विषयक सात दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ 

अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में हुआ आयोजन 

औरंगाबाद (बुलंदशहर)अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में शनिवार को ए आई फार आल विषयक सात दिवसीय कार्यशाला का आनलाइन शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का समापन एक मई को होगा।

कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्य प्रो राजेन्द्र कुमार ने वर्चुअल प्लेटफार्म जूम के माध्यम से किया। प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यशाला की सफलता हेतु शुभाशीष प्रदान कीं। तथा आशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यशाला अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय को सार्थक बनाने में सफल होगी।

वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो निशा चौधरी ने कार्यशाला आयोजन समिति को बधाई देते हुए सफलता की कामना की।

कार्यक्रम संयोजक डॉ मनीष मिश्रा डॉ रामजी द्विवेदी डॉ पंकज कुमार ने सभी प्रतिभागियों का वर्चुअल स्वागत किया तथा मुख्य अतिथि डॉ लाल बाबू असिस्टेंट प्रोफेसर कृषक पी जी कालेज मवाना मेरठ से सभी प्रतिभागियों को परिचित कराया।

विषय विशेषज्ञ डॉ लाल बाबू ने बतौर मुख्य अतिथि सभी प्रतिभागियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के परिचय के साथ उसके आधार भूत ज्ञान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होने बताया कि ए आई क्या है,ए आई का इतिहास कैसा रहा और वर्तमान में हम उसका किस प्रकार उपयोग कर रहे हैं। उन्होने ए आई के विभिन्न प्रकारों को भी समझाया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ राम जी द्विवेदी ने किया डा पंकज कुमार ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!