किसानों की बिजली की समस्याओं को लेकर भाकियू(कृषक) ने की एनपीसीएल में बैठक

ग्रेटर नोएडा:आज भारतीय किसान यूनियन (कृषक ) के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय सचिव ऋषिपाल कसाना के नेतृत्व में एनपीसीएल के अधिकारियों से वार्ता की इस संबंध में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नगर ने कहा की एनपीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों जिसमे राजेश श्रीवास्तव जीएम ऑपरेशन , ईशफाक बैग डीजीएम आपरेशन तरूण राज मैनेजर रमेश कुमार सीनियर मैनेजर सुशील सुनार सीनियर मैनेजर, तरूण चौहान मैनेजर सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे जिसमें मुख्य समस्या किसानों पे फ़र्ज़ी मुकदमे बिजली बिलो मे धांधली किसानों को समय से बिजली कनेक्शन न मिलना प्रीपेड मीटर व्यवस्था को समाप्त करने कई गाँव और सेक्टर में पैनल बॉक्स खुले पड़े हैं जिससे कभी भी हादसा हो सकता है उनको सही करने क्षेत्र में की जारी भारी बिजली कटौती में सुधार करने किसानो के ट्यूबवेल के बिल माफ करने सहित आदि समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा हुई है अधिकारियों ने सभी समस्याओं को निस्तारण करने के लिए एक महीने का समय दिया है अगर एक महीने के अंदर समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो भारतीय किसान यूनियन कृषक बिजली कम्पनी के कार्यालय का घेराव करेगी,
इस मौके पर कृष्ण नागर , ऋषिपाल कसाना , सरजीत नागर , रविन्द्र भाटी , सोविनदर चेची , विक्रम नागर अमरपुर , भूपेन्द्र नागर , सुमित सिह , ईमरान खान , सुमित नागर राशिद सहित आदि लोग मौजूद रहे,






