बुलन्दशहर

गोभी बेचने दिल्ली सब्जी मंडी जा रहे किसान की वाहन से गिरकर दर्दनाक मौत 

पीछे से आ रहे वाहन ने कुचला मौके पर ही दम तोड़ा ,चरौरा मुस्तफाबाद में शोक की लहर दौड़ी 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )गांव चरौरा मुस्तफाबाद निवासी किसान बंटी सैनी पुत्र प्रेमचंद सैनी उम्र लगभग 42 वर्ष रोजाना की भांति बुधवार की सुबह सब्जी बेचने गोभी लाद कर पिक अप वाहन के उपर बैठ कर गाजीपुर सब्जी मंडी जा रहे थे। मेरठ दिल्ली हाईवे पर लाल कुएं के पास अचानक तेज झटका लगा जिसके फलस्वरूप बंटी सिंह पिक अप से नीचे सड़क पर आ गिरे। उसी समय पीछे से आ रहे किसी वाहन ने सड़क पर गिरे बंटी को रौंद दिया। बंटी सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक ने अपने पीछे माता पिता,दो भाई, पत्नी,दो बेटे और दो बेटियां रोते बिलखते छोड़े हैं। पोस्टमार्टम के पश्चात मृतक का शव गांव लाया गया जहां गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!