बुलन्दशहर

महावीर रौसा बने राष्ट्रीय मानव पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष 

राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश शेट्टी ने सौंपी प्रदेश चुनाव की कमान, सभी चार सौ तीन सीटों पर जोर शोर से लड़ेगी पार्टी विधानसभा चुनाव 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )तेज तर्रार गूर्जर नेता महावीर रौसा को राष्ट्रीय मानव पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश शेट्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश की कमान महावीर रौसा को सौंपी।

राष्ट्रीय मानव पार्टी के कनाट पैलेस नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश शेट्टी ने तेज़ तर्रार गूर्जर नेता महावीर रौसा को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा करते हुए आगामी 2027 विधानसभा चुनावों की कमान सौंपी। तथा उन्हें विधानसभा चुनावों की तैयारी में युद्व स्तर पर जुट जाने के निर्देश दिए।

नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महावीर रौसा ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश का पालन करते हुए कहा कि हमारी पार्टी पूरे प्रदेश की सभी 403 सीटों पर विधानसभा चुनाव पूरी ताकत लगाकर जोर-शोर से लड़ेगी। प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार की गलत नीतियों,पूरे प्रदेश में व्याप्त भृष्टाचार, बेरोजगारी और दिनों दिन बढ़ती मंहगाई से तंग आकर सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है। महावीर रौसा ने बताया कि वे रविवार को लखनऊ पहुंच रहे हैं।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!