
औरंगाबाद (बुलंदशहर)स्टेट हाइवे स्थित आर के पब्लिक स्कूल में शनिवार को कारगिल विजय दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत कविता लघु नाटिका आदि के माध्यम से देश प्रेम का शानदार परिचय दिया

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य नगेंद्र सिंह ने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहूति देने वाले अमर शहीदों की प्रतिमाओं के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। उन्होने कहा कि भारतीय सेना संसार की सर्वश्रेष्ठ सेना है। उसके साहस और पराक्रम का कोई तोड़ नहीं है। वर्ष 1999 में कारगिल, द्रास सैक्टरों में ऊंचे स्थान पर बैठे होने के चलते भारत की भूमि पर अवैध कब्जा जमाया तो भारतीय सेना ने आप्रेशन विजय चला कर पाकिस्तानी सेना को मार-मार कर खदेड़ दिया और भारत भूमि को उनके अवैध कब्जे से मुक्त कर दिखाया। साठ दिन चले युद्व के उपरांत 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने कारगिल में विजय प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठता साबित कर दिखाई। इस युद्ध में 527 वीर सैनिकों ने अपने प्राणों की देश रक्षा में आहूति दी थी।
कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने देशभक्ति पूर्ण अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गीत कविता लघु नाटिका आदि प्रस्तुत कर सभी को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।
प्रबंधक शाहिद अली ने कहा कि भारतीय सेना की वजह से पूरा देश सुरक्षित है। हमें अपने सैनिकों पर गर्व है जो माइनस 4 डिग्री सेल्सियस तापमान में रहकर भी हमारी रक्षा करते हैं। उन्होने छात्र छात्राओं का आव्हान किया कि वे लगन और कड़ी मेहनत से उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश और समाज की सेवा करें।
सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






