बुलन्दशहर

टी बी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत संगोष्ठी संपन्न 

अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में हुआ आयोजन 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में बुधवार को टी बी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में वक्ताओं ने टीबी रोग के लक्षणों और उपचार पर प्रकाश डालते हुए छात्र छात्राओं को टी बी से बचाव हेतु उपयोगी सुझाव दिये।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ओमवीर सिंह ठेनुआं ने दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। उन्होने कहा कि वर्तमान में टी बी ला इलाज बीमारी नहीं है बल्कि यह पूरी तरह ठीक हो जाती है। स्वास्थ्य और स्वच्छता की आदतें अपनाकर पौष्टिक भोजन करने से टीबी से बचना संभव है।

एन सी सी अधिकारी डॉ रामजी द्विवेदी ने बताया कि यदि दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी बुखार, वज़न में कमी या रात्रि में अधिक पसीना आने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं तो तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच पड़ताल कराकर आवश्यकता अनुसार दवायें लें।

कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं को टीबी से बचाव के उपायों, पौष्टिक आहार, स्वच्छता और नियमित रूप से दवा लेने की सलाह दी गई।

सभी छात्रों ने टीबी हारेगी भारत जीतेगा के संकल्प के साथ टीबी मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का प्रण लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी से अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करने तथा किसी भी संदिग्ध लक्षणों की स्थिति में शीघ्र जांच कराने का आग्रह किया गया।

डॉ मनीष मिश्रा डॉ पंकज कुमार ने सारगर्भित व्याख्यान दिए। संचालन डॉ रामजी द्विवेदी ने किया। अभय कुमार श्रीवास्तव पुष्पेन्द्र मलिक लोचन अग्रवाल राहुल भाटी आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!