दनकौर

प्रगति के पथ पर अग्रसर एस डी आर वी परिवार के लिए तीन गौरवपूर्ण उपलब्धियाँ

दनकौर:आज का दिन समस्त एस डी आर वी परिवार के लिए अत्यंत हर्ष, गर्व और उत्सव का अवसर रहा , स्कूल की प्राचार्या सुश्री गार्गी घोष ने ग्लोबल न्यूज 24×7 को बताया कि हमारे परिवार ने तीन महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ अर्जित कर संस्थान की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।

श्री प्रदीप कुमार को अमर उजाला द्वारा प्रतिष्ठित “बेस्ट टीचर अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान शिक्षा के प्रति उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा, प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट योगदान का प्रमाण है।

एस डी आर वी कॉन्वेंट स्कूल को Sahodaya CT-AI Expo 2026 में “AI in Practice Pathfinder – Technology Merit Award” से सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) तथा कम्प्यूटेशनल थिंकिंग के क्षेत्र में विद्यालय द्वारा किए जा रहे नवाचारपूर्ण और उत्कृष्ट प्रयासों की महत्वपूर्ण मान्यता है।

इसी के साथ एस डी आर वी कॉन्वेंट स्कूल को Sahodaya CT-AI Expo 2026 में “FLN–CT Emerging Visionary Award” भी प्राप्त हुआ है। यह सम्मान नवाचारपरक, दूरदर्शी और भविष्याभिमुख शिक्षा के प्रति विद्यालय की सोच, दृष्टि और प्रतिबद्धता का गौरवपूर्ण प्रमाण है।

ये तीनों उपलब्धियाँ एस डी आर वी कॉन्वेंट स्कूल के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण हैं। इन सम्मानों ने समस्त विद्यालय का गौरव बढ़ाया है और संस्थान की उत्कृष्ट शैक्षिक परंपरा, नवाचारशील दृष्टिकोण तथा निरंतर प्रगति को रेखांकित किया है।

समस्त विद्यालय परिवार की ओर से श्री प्रदीप कुमार तथा विद्यालय को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!