किसान मंच

किसान एकता महासंघ ने यमुना विकास प्राधिकरण पर चल रहे भाकियू टिकैत के अनिश्चितकालीन धरने को दिया अपना समर्थन 

ग्रेटर नोएडा: आज किसान एकता महासंघ के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना के नेतृत्व में यमुना विकास प्राधिकरण पर भाकियू टिकैत के चल रहे अनिश्चितकालीन धरने पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया संगठन के जिला अध्यक्ष अरविंद सेक्रेटरी ने बताया भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन के नेत्तृत्व मे 14 सितंबर से यमुना औधोगिक विकास प्राधिकरण, नोएडा विकास प्राधिकरण एवं ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के कार्यालय पर चल रहे आंदोलन मे पहुँचकर किसान एकता महासंघ संगठन के पदाधिकारियों ने अपना भरपूर समर्थन दिया

भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले क्षेत्रीय किसानों की समस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है किसानों की मुख्य मांगे10 प्रतिशत विकसित भूखंड,आबादी के निस्तारण,किसानों को 64.7 %अतिरिक्त मुआवजा,किसानों के बच्चों को रोजगार,सर्किल रेट में बढ़ोतरी,2013 के भूमि अधिग्रहण कानून लागू कराने सहित आदि समस्याओं के समाधान होने तक किसान एकता महासंघ संगठन भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन के कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा इस मौके रमेश कसाना,प्रवीण पहलवान,विकल नगर ,सुरेन्द्र नागर,मलके नागर,अमित नागर,अरविंद सेक्रेटरी,अतर सिंह प्रधान,रामवीर सिंह,सरजीत कसाना, संजय कसाना,जोगेंद्र कसाना,प्रदीप कसाना सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!