संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने किया लखनऊ कूच
हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं बाधित पड़ रहा है प्रतिकूल प्रभाव

औरंगाबाद( बुलंदशहर )एन एच एम संविदा कर्मियों ने अपने संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में लखनऊ कूच किया। हड़ताली कर्मचारी ईको गार्डन लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में भाग लेंगे।

आंदोलन में चिकित्सक,ए एन एम, सी एच ओ, लैव टैक्निशियन फार्मिसिस्ट और विभिन्न संवर्गों के कर्मचारी शामिल हैं। हड़ताल से ओपीडी, टीबी उन्मूलन कार्यक्रम, जांच सेवाओं बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण और नियमित टीकाकरण सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हो गई हैं।
संघ की प्रमुख मांगों में संविदा कर्मियों का नियमितीकरण,स्थाई सेवा नीति लागू करना और समान कार्य के लिए समान वेतन देना है।
संघ जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि आपातकालीन सेवाओं और प्रसव सेवाएं सुचारू रूप से जारी हैं। उन्होने आशा व्यक्त की शासन शीघ्र ही उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर सकारात्मक निर्णय लेगा।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






