दनकौर

दीपावली के पावन पर्व पर बी.डी.आर.डी, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ने चलाया स्वच्छता अभियान

दनकौर:विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध बिशम्बर दयाल राममूर्ति देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, दनकौर में आज दीपावली पर्व के अवसर पर आचार्य अरविंद कुमार ,भास्कर सैनी आचार्या अंजू सिंह व रूबी चौधरी के निर्देशन में विद्यालय के भैया-बहिनों की टोली बनाकर द्रोणाचार्य मंदिर, द्रोण गौशाला, रामलीला मैदान व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दनकौर परिसर में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सफाई की गई।

दीपावली के पर्व पर वायु प्रदूषण को रोकने के लिए जन-जन को जागरूक किया और दीपावली पर्व पर पटाखे ने चलाने का संदेश दिया गया। समाज में व्याप्त जुएँ जैसी कुरीति को रोकने का संदेश देते हुए सभी को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह व आचार्य राजकुमार शर्मा, राकेश चौहान, विनोद कुमार सिंह,ओंकार सिंह, धर्मवीर सिंह,गौरी शंकर शर्मा, सनी चौधरी, रोहित सैनी, सौरभ शर्मा, यशवीर नागर, आयुषी तायल, ज्योति शर्मा, कोमल,परमिता एवं विद्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहें। कार्यक्रम के बाद सभी छात्र -छात्राओं को सूक्ष्म जलपान कराया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!