दनकौर

मिर्जापुर गांव में हुई किसान एकता महासंघ की विस्तार बैठक

दनकौर: आज  किसान एकता महासंघ की बैठक मिर्जापुर गांव में चंद्रपाल ठेकेदार के आवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना के सानिध्य में संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता मास्टर इंद्रपाल सिंह एवं संचालन अरविंद सेक्रेटरी ने किया इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामानंद कसाना ने बताया मिर्जापुर गांव में हुई बैठक में सर्वसम्मति से संगठन का विस्तार किया गया जिसमें वीरू ठेकेदार को जिला प्रभारी,चंद्रपाल ठेकेदार को जिला सचिव, देशराज फौजी को जिला उपाध्यक्ष,धर्मपाल सिंह को तहसील उपाध्यक्ष, भिक्कु सिंह को ग्राम अध्यक्ष, जगत सिंह राणा को ग्राम संयोजक एवं राजपाल पंडित जी को ग्राम संरक्षक मनोनीत किया गया सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से संगठन हित में कार्य करने की शपथ दिलाई गई,

इस मौके रमेश कसाना, रामानंद कसाना,राजवीर ठेकेदार, मास्टर इंद्रपाल सिंह,रवि नागर,अमित नागर,राजेंद्र चौहान, राजवीर ठेकेदार,जयप्रकाश चौहान,ब्रह्म सिंह कसाना,बलजीत हवलदार,अरविंद सेक्रेटरी,ओमेंद्र सिंह,रज्जाक ठेकेदार, सोनू कसाना सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!