धूमधाम से संपन्न हुआ श्री बांके बिहारी लाल जी का प्राण प्रतिष्ठा समारोह
विधि-विधान से पूजन, हवन, आरती भोग और प्रसाद वितरण

औरंगाबाद( बुलंदशहर )नव निर्मित राधा कृष्ण मंदिर में गुरुवार को श्री बांके बिहारी लाल जी की प्रतिमा स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा समारोह सभी वैदिक विधि विधान पूर्वक उमंग उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। प्राण प्रतिष्ठा होते ही समूचा मंदिर प्रांगण बिहारी जी के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। आरती उतार कर भोग लगाया गया और श्रृद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
प्राचीन नागेश्वर मंदिर परिसर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में श्री बांके बिहारी लाल जी की प्रतिमा स्थापना हेतु चल रहे तीन दिवसीय विशेष अनुष्ठान कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को प्रातः मंदिर के महंत आचार्य कुलदीप शास्त्री, अविनाश द्विवेदी तथा चंदन पांडेय द्वारा मुख्य यजमान रमेश चंद्र अग्रवाल एवं ममता अग्रवाल द्वारा विशेष अनुष्ठान संपन्न कराये। जलाधिवास,अन्नाधिवास, शैय्या धिवास , सभी अंगों का स्मरण करते हुए न्यास आदि सभी वैदिक रीति रिवाजों के अनुसार मंत्रोच्चारण के मध्य पूरे कराये गये। तत्पश्चात वैदिक मंत्रोच्चारणो के साथ प्राण प्रतिष्ठा विधिवत पूजा अर्चना करते हुए की गई। इस अवसर पर भव्य हवन किया गया। जिसमें सैंकड़ों गणमान्य लोगों ने अपनी आहूतियां दीं। यज्ञकी पूर्णाहुति के उपरांत बिहारी जी की आरती उतार कर भोग लगाया गया और प्रसाद वितरण किया गया। विशाल भंडारे में सैंकड़ों श्रृद्धालुओं ने भक्ति भाव से पंक्ति बद्ध आसन ग्रहण कर प्रसादी ग्रहण की।

इस अवसर पर नागेश्वर मंदिर कमेटी के सेवादार कैलाश कुमार अग्रवाल डॉ विनोद कुमार अग्रवाल योगेश कुमार अग्रवाल दीपक अग्रवाल दीनू, नितिन सिंघल,रामकुमार अग्रवाल मोहित अग्रवाल मिक्की,राजे बाबू अग्रवाल,बौबी शर्मा,राजीव कौशल, जयप्रकाश गुप्ता मंगल सेन शर्मा ध्रुव सिंघल टीटू सर्राफ नवीन कुमार गोयल किशन गोयल रेशु गर्ग वेदप्रकाश, सुरेश चंद्र पंसारी सजल कुमार राजीव अग्रवाल यश सिंघल चेतन कंसल शिवम राजकुमार कटारिया अजय गोयल मोहित अग्रवाल रोहित अग्रवाल दीपक गुप्ता रामू सर्राफ विजय कंसल मनोज गुप्ता सोनू अग्रवाल आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






