हरियाणा

रॉयल स्टार सेलिब्रिटी अवार्ड 2024 का फरीदाबाद में हुआ भव्य आयोजन

- बॉलीवुड़ की जानी-मानी अभिनेत्री व मॉडल रागिनी खन्ना ने द रोहन शो में की सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शिरकत

सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट राजेश दहिया ने दिये मेकअप व इंटरनेशनल हेयर स्टाईलिस्ट रितु यादव ने दिये हेयर के टिप्स

फरीदाबाद(हरियाणा) फरीदाबाद के मेवला महाराजपुर में द रोहन शो व राजस्थान हेयर एण्ड़ ब्यूटी द्वारा रॉयल स्टार सेलिब्रिटी अवार्ड 2024 का भव्य आयोजन किया गया। शो में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आयी जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। शो में बॉलीवुड़ की जानी-मानी अभिनेत्री व मॉडल रागिनी खन्ना ने सेलिब्रिटी गेस्ट व सीता वर्मा मथुरा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। शो के आयोजक रोहन सिंह व सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट राजेश दहिया ने शो में आये अतिथियों का फूल बुग्गा भेंट कर स्वागत किया। सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट राजेश दहिया द्वारा उपस्थित लोगों को ब्यूटी टिप्स व इंटरनेशनल हेयर स्टाईलिस्ट रितु यादव द्वारा लोगों को हेयर टिप्स दिये गये।

इस अवसर पर ब्राइडल रैम्प शो का आयोजन किया गया। शो के अन्त में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को रॉयल स्टार सेलिब्रिटी अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सिमरन सहगल द्वारा ग्लोफ्लाई के मैजिकल प्राइमर व अन्य गिफ्ट निशुल्क प्रदान किये गये। द रोहन शो में नेशनल अवार्डी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत, शेफालिका मेकओवर उत्तम नगर, राखी वनवाल फरीदाबाद, मेकअप आर्टिस्ट रोज ब्यूटी केयर की डायरेक्टर हरजिंदर कौर चीमा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

रिपोर्टर विवेक जैन

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!