दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन सफलतापूर्वक हुआ सम्पन्न

ग्रेटर नोएडा : जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन “Engineering Innovation, Computing and Management (ICEICM 2026)” का समापन 25 अप्रैल 2026 को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस भव्य अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के सफल आयोजन में संस्थान के शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन एवं सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, चेयरमैन, जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के दूरदर्शी नेतृत्व ने इस सम्मेलन को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्री गौरव गुप्ता, वाइस चेयरमैन, के निरंतर प्रोत्साहन एवं नवाचार को बढ़ावा देने की सोच ने आयोजन को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया। साथ ही, श्री वंश गुप्ता जी, मेंबर मैनेजमेंट, के सक्रिय सहयोग एवं प्रबंधन कौशल ने पूरे कार्यक्रम को सुचारू एवं सफलतापूर्वक संचालित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) धीरज गुप्ता के कुशल निर्देशन एवं सतत मार्गदर्शन के लिए भी हार्दिक आभार व्यक्त किया जाता है, जिनके नेतृत्व में यह सम्मेलन उत्कृष्टता का प्रतीक बना।
सम्मेलन के दूसरे दिन आयोजित वैलेडिक्टरी सेशन में देश-विदेश के प्रतिष्ठित विद्वानों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। मुख्य वक्ताओं में प्रो. डॉ. रजत अग्रवाल (प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, मैनेजमेंट, आईआईटी रुड़की), डॉ. आशीष सेठ (प्रोफेसर, स्कूल ऑफ कंप्यूटर एंड इंजीनियरिंग, उज़्बेकिस्तान), श्री रवि तेजा रेड्डी मंडला (ओरेकल अमेरिका इंक., यूएसए), प्रो. (डॉ.) मुकेश मोहानिया (प्रोफेसर, आईआईआईटी दिल्ली) तथा डॉ. करण वर्मा (एसोसिएट प्रोफेसर, एनआईटी दिल्ली) शामिल रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ जीएनआईओटी (इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट) के निदेशक प्रो. (डॉ.) धीरज गुप्ता द्वारा सभी अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। वैलेडिक्टरी सत्र में प्रो. (डॉ.) एस.एन. शरण, डीन (ईसीई एवं ईई) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सम्मेलन संयोजक डॉ. मोहित गुप्ता ने अपने वैलेडिक्टरी संबोधन में सम्मेलन की उपलब्धियों, प्रस्तुत शोध पत्रों की गुणवत्ता तथा प्रतिभागियों के योगदान की सराहना की। उन्होंने बताया कि सम्मेलन के विभिन्न ट्रैक्स में उत्कृष्ट शोध पत्रों को “Best Paper Award” से सम्मानित किया गया।

यह सम्मेलन नवाचार, शोध एवं अकादमिक उत्कृष्टता के आदान-प्रदान का एक प्रभावशाली मंच साबित हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, ग्रेटर नोएडा के प्रबंधन का विशेष आभार व्यक्त किया गया।






