जिला अमरोहा का शिशु भारती प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक हुआ संपन्न

अमरोहा :आज अमरोहा जिले का शिशु भारती का प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में चार विद्यालयों के भैया /बहिनों ने भाग लिया । मुरादाबाद संभाग के संभाग निरीक्षक श्री देवेश जी ने कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत की सरस्वती शिशु मंदिर हसनपुर के प्रधानाचार्य भूदेव जी ने भैया /बहिनों के विभागों का कर्तव्य बोध कराया। निर्जेश जी प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर अमरोहा ने सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता का आयोजन किया। सरस्वती शिशु मंदिर चीनी मिल हसनपुर के प्रधानाचार्य महेंद्र जी ने गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया। भैया /बहिनों ने बड़ी तन्मयता से कार्यक्रम में सहभाग किया,
कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य अशोक कुमार शर्मा जी ने किया प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी भैया /बहिनों को पुरस्कृत भी किया गया ।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रपाल जी ने सभी का आभार व्यक्त किया ।






