बुलन्दशहर

सोविंदर प्रधान बने भाजपा पिछड़ा मोर्चा में जिला मंत्री 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )युवा भाजपा नेता सोविंदर प्रधान को भाजपा पिछड़ा मोर्चा में जिला मंत्री मनोनीत किया गया है। उनके इस मनोनयन से उनके समर्थकों में ख़ुशी व्याप्त है।

गांव बादशाहपुर तालाब निवासी युवा भाजपा नेता सोविंदर प्रधान को भाजपा पिछड़ा मोर्चा की जिला कार्यसमिति में जिला मंत्री पद पर मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन जिला अध्यक्ष राजकुमार लोधी उर्फ राजू लोधी की संस्तुति पर प्रदेश नेतृत्व ने किया है।

सोविंदर प्रधान ने प्रदेश नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी को नयी उर्जा दिलाने के लिए दिन रात एक करने का प्रण लिया है।

सोविंदर प्रधान के जिला मंत्री बनने से उनके समर्थकों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई। और उन्होंने सोविंदर प्रधान के आवास पर पहुंच कर माल्यार्पण कर खुशी का इजहार किया। साथ ही बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!